नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से मंगलवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर, उड़द और मसूर की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई।
सरकारी हस्तक्षेत्र और नीतियों में बदलाव की आशंका के साथ ही आगामी विदेश से आपूर्ति बढ़ने की संभावना से दालों में मांग कम हुई है।
दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर पुरानी और नई के भाव में 50-50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 6,750 रुपये और 6,875-6,900 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
नियमित विदेशी आपूर्ति और समर उड़द की घरेलू आवक बनी रहने से दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू नई और पुरानी के दाम 50-50 रुपये घटकर भाव 8,250 रुपये और 8,200 प्रति क्विंटल रह गए। दूसरे और उड़द एफएक्यू नई के भाव भी 50 रुपये घटकर 7,150 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
इसके अलावा, महाराष्ट्र की कई मंडियों में नई उड़द की आवक में बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि नई उड़द में नमी मात्रा ज्यादा आ रही है। महाराष्ट्र में उड़द की कटाई चल रही है, अत: कटाई के समय बारिश से फसल की क्वालिटी प्रभावित होने का डर है।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में 50-50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,400 रुपये और 7,600 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें