नई दिल्ली। नीचे दाम पर दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से बुधवार को दिल्ली के नया बाजार में उड़द और मसूर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई, जबकि अरहर के दाम स्थिर बने रहे।
हालांकि दालों में खुदरा के साथ ही थोक में ग्राहकी कमजोर ही रही, लेकिन आगे त्यौहारी सीजन के कारण इनकी मांग में सुधार आने की उम्मीद है।
नियमित विदेशी आपूर्ति और समर उड़द की घरेलू आवक बनी रहने के बावजूद भी नीचे दाम पर मिलों की मांग बढ़ने से दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू नई और पुरानी के दाम 50-50 रुपये बढ़कर भाव 8,300 रुपये और 8,250 प्रति क्विंटल हो गए। दूसरे और उड़द एफएक्यू नई के भाव भी 50 रुपये बढ़कर 7,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में 200-200 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 7,600 रुपये और 7,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में मसूर का उत्पादन कम होने का अनुमान है, जिस कारण विश्व बाजार में भाव तेज हैं। इसलिए घरेलू बाजार में कीमतें तेज ही रहने का अनुमान है।
दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर पुरानी और नई के भाव क्रमश: 6,750 रुपये और 6,900 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
चना की कीमतों में 50 रुपये की तेजी आकर लारेंस रोड़ पर राजस्थानी चना के दाम 5,575 से 5,600 रुपये और मध्य प्रदेश के चना के भाव 5,475 से 5,500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर सितंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 76 रुपये की तेजी आई, जबकि अक्टूबर वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 106 रुपये का सुधार आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें