नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से शनिवार को दिल्ली के नया बाजार में बर्मा की उड़द के साथ ही मसूर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई, जबकि अरहर की कीमतों में नरमी आई।
विदेश से लगातार आवक बनने एवं चालू खरीफ में बुआई 5.37 फीसदी बढ़ने के कारण दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर देखी गई, जिससे बर्मा की लेमन अरहर पुरानी के भाव में 50 रुपये का मंदा आकर भाव 6,300 से 6,350 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
दूसरे और बर्मा लाईन की नई लेमन अरहर के दाम मुंबई से दिल्ली के लिए हाजिर डिलवरी के भाव 6,525 से 6,550 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
चेन्नई बंदरगाह पर नियमित विदेशी आपूर्ति के बावजूद भी चालू खरीफ में बुआई में आई 23 फीसदी की कमी और चेन्नई-मुंबई में भाव सुधरने से दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू नई और पुरानी दोनों की कीमतों में 25-75 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई है। घरेलू मंडियों में समर उड़द की आवक भी बराबर बनी हुई है।
दाल मिलों की हाजिर मांग बनी रहने से कनाडा की मसूर की कीमतों में 25 रुपये की तेजी आकर भाव 6,725 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जबकि मध्य प्रदेश की मसूर के भाव 6,800 प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें