नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण बुघवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर, उड़द के साथ ही मसूर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से बर्मा की लेमन अरहर पुरानी और नई के भाव में 50 से 100 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,400 रुपये और 6,650 प्रति क्विंटल हो गए।
चेन्नई बंदरगाह पर नियमित विदेशी आपूर्ति बनी रहने के साथ ही समर उड़द की घरेलू आवक होने के बावजूद भी चालू खरीफ में बुआई में 23 फीसदी की कमी आने से उड़द में मिलों की मांग अच्छी देखी गई। दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू नई और पुरानी दोनों की कीमतों में 125-175 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई।
बर्मा उड़द एफएक्यू पुरानी और नई के भाव बढ़कर क्रमश: 6,825 और 6,850 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। उड़द एसक्यू पुरानी और नई के भाव भी इस दौरान बढ़कर क्रमश: 7,800 रुपये और 7,900 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
नीचे दाम पर दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से मध्य प्रदेश और कनाडा की मसूर की कीमतों में 50 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,800 रुपये और 6,650 प्रति क्विंटल रह गए। हालांकि इन भाव में कोई खास व्यापार नहीं हुआ, क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा आयात शुल्क को 30 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी कर देने से मिलों की मांग भी कमजोर बनी हुई है।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर अगस्त डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 98 रुपये की तेजी आई, जबकि सितंबर वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 93 रुपये का सुधार आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें