नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण गुरूवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर, उड़द के साथ ही मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से बर्मा की लेमन अरहर नई और पुरानी के भाव में 50 से 100 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,700 रुपये और 6,500 प्रति क्विंटल हो गए जबकि मध्य प्रदेश के चना की कीमतों में 25 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी आई।
चेन्नई बंदरगाह पर नियमित विदेशी आपूर्ति बनी रहने के साथ ही समर उड़द की घरेलू आवक होने के बावजूद भी चालू खरीफ में बुआई में 23 फीसदी की कमी आने से उड़द में मिलों की मांग अच्छी देखी गई। दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू नई और पुरानी दोनों की कीमतों में 50-1700 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई।
नीचे दाम पर दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में 50 रुपये की तेजी आकर भाव 6,850 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जबकि कनाडा की मसूर के भाव 6,650 प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। केंद्र सरकार ने मसूर के आयात शुल्क और कृषि सेस में कटौती की है।
दिल्ली के लारेंस रोड़ पर राजस्थानी चना के भाव 5,225 ससे 5,250 रुपये प्रति क्विंटल रहे, जबकि मध्य प्रदेश के चना में 25 रुपये की नरमी आकर भाव 5,100 से 5,125 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें