नई दिल्ली। बढ़ी हुई कीमतों में दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण शुक्रवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर, उड़द के साथ ही मसूर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
विदेश से लगातार आवक बनी रहने से दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर देखी गई, जिससे बर्मा की लेमन अरहर के भाव 6,400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए।
आगे के सौदों में, बर्मा की नई अरहर के दाम चेन्नई से दिल्ली के लिए जुलाई डिलीवरी के भाव 75 रुपये घटकर 6,500 से 6,525 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
चेन्नई बंदरगाह पर नियमित विदेशी आपूर्ति बनी रहने के साथ ही समर उड़द की घरेलू आवक बढ़ने से दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू नई और पुरानी दोनों की कीमतों में 25-25 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से कनाडा के साथ ही मध्य प्रदेश लाईन की मसूर की कीमतों में 50-50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 6,700 रुपये और 6,800 प्रति क्विंटल रह गए।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें