नई दिल्ली। दलहनी फसलों की बुआई चालू खरीफ में 23 जुलाई 2021 तक 10.18 फीसदी घटकर 87.30 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई 97.19 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।
खरीफ दलहन की प्रमुख फसल अरहर की बुआई चालू खरीफ में थोड़ी बढ़कर 38.44 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले खरीफ में इसकी बुआई 36.48 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। अन्य दालों में उड़द की बुआई घटकर 22.13 और मूंग की 20.90 लाख हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 28.62 और 25.62 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें