नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी पर खरीद की तारिख को राज्य सरकार ने बढ़ाकर 05 जून 2021 तक कर दिया है, जबकि एमएसपी पर खरीद की अंतिम तिथि 15 मई 2021 तक थी। राज्य के किसानों की मांग पर यह निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में किसी भी किसान का चना समर्थन मूल्य से नीचे नहीं बिकने देंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को बढ़ाई गई तिथि के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। चालू रबी विपणन सीजन 2021-22 के लिए केंद्र सरकार ने चना एमएसपी 5,100 रुपये प्रति क्विंटल तय किया हुआ है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें