नई दिल्ली। स्थानीय दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से दिल्ली के नया बाजार में मंगलवार को अरहर, उड़द के साथ ही मसूर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई जबकि वायदा में दाम बढ़ने से चना में 25 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार आया।
बर्मा की नई लेमन अरहर के दाम 50 रुपये घटकर चेन्नई से हाजिर डिलीवरी के भाव 6,650 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। बिकवाली ज्यादा आने के कारण कर्नाटक लाईन की नेफेड की खरीदी हुई पुरानी अरहर के दाम भी 50 रुपये घटकर 6,800 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। दूसरी ओर, चेन्नई में अरहर के भाव 6,350 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। हरियाणा लाईन की नई घरेलू अरहर की आवक कमजोर होने के बावजूद भी 5,900 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी रही।
बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों में 75-125 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,525-7,550 और 8,375-8,400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। हाजिर में स्टॉक कम होने के बावजूद भी मिलों की मांग कमजोर देखी गई।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से कनाडा और मध्य प्रदेश लाईन की मसूर की कीमतों में 25-25 रुपये की गिरावट आकर भाव 5,600 और 5,625 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। घरेलू मंडियों में नई मसूर की आवक बढ़ रही है, लेकिन स्टॉकिस्टों की मांग कमजोर ही है। हालांकि आयात पड़ते नहीं लगने के कारण मसूर का आयात नहीं हो पायेगा।
वायदा की कीमतों में आई तेजी से राजस्थानी चना के दाम 25 रुपये बढ़कर 5,100 रुपये और मध्यप्रदेश के चना के भाव 5,050 से 5,075 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। मध्य प्रदेश के नया चना के भाव 4,900 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। इंदौर में चना के दाम 25 रुपये बढ़कर 5,025 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें