नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण मंगलवार को मुंबई में शुरूआती कारोबार में अरहर, उड़द के साथ ही मसूर और काबूली चना की कीमतों में गिरावट आई।
मिलों की कमजोर मांग से बर्मा की लेमन अरहर की कीमतों में 25 रुपये का मंदा आकर भाव क्रमश: 6,350 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, जबकि अरुषा अरहर के दाम 5,800 से 5,850 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
दूसरी और, स्टॉकिस्टों की बिकवाली आने से उड़द एफएक्यू नई और पुरानी के भाव में 50-50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,350 रुपये और 7,250 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। आयात नहीं होने के बावजूद भी, उड़द दाल में थोक एवं खुदरा में ग्राहकी कमजोर होने से मिलें सीमित मात्रा में ही खरीद कर रही है।।
कनाडा की मसूर के भाव मुंबई, हजीरा, कांडला और मुंद्रा बंदरगाह पर 25 रुपये प्रति क्विंटल तक कम हो गए, क्योंकि घरेलू मंडियों में नई फसल की आवक और आयातित स्टॉक ज्यादा होने से मिलों की मांग कमजोर रही। हालांकि पड़ते नहीं होने के कारण मसूर का आयात नहीं हो पायेगा।
रूस-सूडान के काबुली चना की कीमतों में दिल्ली में 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें