नई
दिल्ली। पहली अक्टूबर 2021 से शुरू होने वाले रबी विपणन सीजन 2021-22 के
दौरान केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी पर 427.36 लाख टन
गेहूं खरीदने का लक्ष्य तय किया है, जो पिछले रबी में खरीदे गए 389.93 लाख
टन से 9.56 फीसदी ज्यादा है।
खाद्य मंत्रालय के अनुसार चालू रबी में
119.72 लाख टन चावल की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है जोकि पिछले साल की
समान अवधि के 96.21 लाख टन से 24.43 फीसदी ज्यादा है।
मंत्रालय के
अनुसार पहली अप्रैल 2021 से शुरू हो रही रबी विपणन सीजन 2021-22 में पंजाब
से गेहूं की खरीद का लक्ष्य 130 लाख टन, मध्य प्रदेश से 135 लाख टन,
हरियाणा से 80 लाख टन, उत्तर प्रदेश से 55 लाख टन, राजस्थान से 22 लाख टन
का तय किया है। इसके अलावा उत्तराखंड से 2.20 लाख टन, गुजरात 1.50 लाख टन,
बिहार से एक लाख टन, दिल्ली से 50 हजार टन, तथा जम्मू-कश्मीर से 10 हजार टन
एवं हिमाचल से 6 हजार टन की खरीद का लक्ष्य तय किया है।
केंद्र
सरकार ने पहली अप्रैल से शुरू होने वाले रबी विपणन सीजन 2021-22 के लिए
गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी 1,975 रुपये प्रति क्विंटल तय किया
है, जबकि पिछले रबी सीजन में एमएसपी 1,925 रुपये प्रति क्विंटल था।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें