नई
दिल्ली। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 4 लाख टन उड़द का आयात
कोटा जारी कर दिया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना
के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 की अवधि के दौरान मार्च 2022 तक 4 लाख टन
उड़द का आयात किया जायेगा।
अधिसूचना के तहत इस दौरान उड़द का आयात
केवल मिलर्स/रिफाइनर को ही आयात करने की अनुमति होगी तथा केंद्र सरकार
मिलों को लाइसेंस के माध्यम से उड़द का आयात कोटा जारी करेगी। आवेदन करने
वाली मिलों को समान रूप से आयात की मात्रा वितरित की जायेगी।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें