नई दिल्ली। स्थानीय दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से मंगलवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर के साथ मसूर की कीमतों में तेजी आई, जबकि उड़द के भाव में गिरावट दर्ज की गई।
दिल्ली में राजस्थानी चना के भाव 75 रुपये बढ़कर 4,700 से 4,725 रुपये और मध्य प्रदेश के चना के दाम 50 रुपये तेज होकर 4,650 से 4,675 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा की नई लेमन अरहर की कीमतों में दिल्ली में लगातार चौथे दिन 50 रुपये की तेजी आकर भाव 6,400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
इसी तरह से चेन्नई से फरवरी डिलीवरी की अरहर की कीमतें 50 रुपये बढ़कर 6100 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
इस दौरान, हरियाणा लाईन की नई अरहर के दाम 150 रुपये बढ़कर 5750 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक लाईन की नेफेड द्वारा खरीदी हुई पुरानी अरहर के दाम दिल्ली में 6,425 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में क्रमश: 50 और 75 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 5425 रुपये और 5350 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से मुंबई, मुंद्रा, कांडला और हजीरा बंदरगाह तथा आस्ट्रेलियाई मसूर के भाव मुंबई मंगलवार को 50 से 75 रुपये प्रति क्विंटल तेज हो गए। दाल मिलों की मांग से देसी मसूर की कीमतों में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रमुख बाजारों में क्वालिटीनुसार मिलाजुला रुख रहा।
आयातित स्टॉक ज्यादा होने के साथ ही चालू रबी में बुआई में हुई बढ़ोतरी से मसूर की कीमतों में ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं है।
बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,700 से 7,750 रुपये और 8,700 से 8,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। चेन्नई और मुंबई में इसकी कीमतों में आई नरमी का असर दिल्ली में देखा गया वह भी हाजिर स्टॉक होने के बाद।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर मार्च डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतें 87 रुपये की तेजी रही, जबकि अप्रैल वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 76 रुपये का सुधार आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें