नई दिल्ली। दाल मिलों की कमजोर मांग से चना की कीमतों में नरमी आई। राजस्थानी चना के दाम घटकर 4,750 से 4,775 रुपये और मध्य प्रदेश के चना के दाम 4,725 से 4,750 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
बढ़े भाव में दाल मिलों की मांग कमजोर होने से कनाडा के साथ ही मध्य प्रदेश लाईन की मसूर की कीमतों दिल्ली में बुधवार गिरावट दर्ज की गई, जबकि काबुली चना में ग्राहकी अच्छी होने से तेजी आई।
दिल्ली में कनाडा और मध्य प्रदेश लाईन की मसूर की कीमतों में 50 प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में देसी मसूर के दाम घटकर 5,600 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
दाल मिलों हाजिर मांग कमजोर होने से बुधवार को कनाडा की मसूर के दाम मुंबई, कोलकाता, हजीरा, मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर जबकि आस्ट्रेलियाई मसूर की कीमतों में कोलकाता में 25 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रमुख बाजारों में देसी मसूर की कीमतों में क्वालिटीनुसार मिलाजुला रुख देखा गया।
मसूर का आयातित स्टॉक ज्यादा होने के साथ बुआई में हुई बढ़ोतरी से बढ़ी कीमतों पर ग्राहकी कम हुई है।
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और इंदौर लाईन के काबुली चना में नीचे दाम पर मिलों की खरीद बढ़ने से दिल्ली में भाव 150-400 रुपये प्रति क्विंटल तक तेज हो गए।
मूंग के दाम दिल्ली में 100 रुपये बढ़कर 6,500 से 7,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
मोठ के दाम दिल्ली में 5,500 से 6,900 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर जनवरी महीने के वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 16 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई, जबकि मार्च वायदा अनुबंध में इसके भाव में 16 रुपये प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गई।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें