नई
दिल्ली। पहली अक्टूबर 2020 से शुरू चालू हुए फसल सीजन में कॉटन का उत्पादन
358.50 लाख गांठ होने का अनुमान है जोकि प्रारंभिक अनुमान से 2.50 लाख
गांठ ज्यादा है जबकि पहले उत्पादन का अनुमान 356 लाख गांठ का था। हालांकि पिछले साल के 360 लाख गांठ से उत्पादन अनुमान अभी
भी कम है। चालू फसल सीजन के पहले तीन महीनों पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर
2020 तक उत्पादक मंडियों में 197.85 लाख गांठ की आवक हो चुकी है।
कॉटन
एसोसिएशन आफ इंडिया, एसईए के अनुसार राजस्थान, गुजरात और आंध्रप्रदेश में
कॉटन के प्रारंभिक उत्पादन अनुमान में 2-2-2 लाख गांठ की बढ़ोतरी होने का
अनुमान है जबकि और मध्य प्रदेश में एक लाख गांठ, कर्नाटक में 1.50 लाख गांठ
और ओडिशा में एक लाख गांठ की कमी आने का अनुमान है।
उद्योग के
अनुसार चालू फसल सीजन में उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और
राजस्थान में कॉटन का उत्पादन 62 लाख गांठ होने का अनुमान है जोकि पिछले
साल के 63 लाख गांठ से एक लाख गांठ कम है। मध्य भारत के गुजरात और
महाराष्ट्र में कॉटन का उत्पादन क्रमशः 94 और 85 लाख गांठ होने का अनुमान
है जबकि पिछले साल इन राज्यों में क्रमशः 95 और 87 लाख गांठ का उत्पादन हुआ
था। मध्य प्रदेश में चालू सीजन में कॉटन का उत्पादन अनुमान 20 लाख गांठ
होने की उम्मीद है जोकि पिछले साल के 18 लाख गांठ से ज्यादा है। दक्षिण
भारत के राज्यों तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में कॉटन का उत्पादन क्रमशः 48 और
16 लाख गांठ होने का अनुमान है जबकि पिछले साल इन राज्यों में क्रमशः 52
और 15.25 लाख गांठ का उत्पादन हुआ था। कर्नाटक में चालू सीजन में 24.50 लाख
गांठ, और तमिलनाडु में 5 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है जबकि पिछले साल
इन राज्यों में क्रमशः 20 और 5 लाख गांठ का उत्पादन हुआ था। चालू सीजन में
ओडिशा में 3 और अन्य राज्यों में एक लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है।
एसईए
के अनुसार चालू फसल सीजन में कॉटन का आयात घटकर 14 लाख गांठ ही होने का
अनुमान है जबकि पहले 15.50 लाख गांठ के आयात का अनुमान है। चालू फसल सीजन
के पहले तीन महीनों में करीब 4.50 लाख गांठ का आयात हो चुका है। चालू सीजन
में कॉटन का निर्यात 54 लाख गांठ होने का अनुमान है जोकि प्रारंभिक अनुमान
के बराबर ही है लेकिन पिछले साल के 50 लाख गांठ से ज्यादा है। एसईए के
अनुसार 31 दिसंबर तक 21.25 लाख गांठ की शिपमेंट हो चुकी है।
31
दिसंबर 2020 को कॉटन का कुल स्टॉक 224.85 लाख गांठ का है जिसमें से यार्न
मिलों के पास 65 लाख गांठ और सीसीआई के साथ ही फेडरेशन, एमएनसी और एमसीएक्स
तथा जिनर्स के पास है। 30 अक्टूबर 2021 को शुरू होने नए सीजन के आरंभ में
113.50 लाख गांठ कपास का स्टॉक बचने का अनुमान है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें