नई दिल्ली। स्थानीय मिलों की मांग कमजोर होने के कारण बुधवार को दिल्ली के नया बाजार में मद्रास लाईन की राजमा के साथ ही अरहर के आगे सौदों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मिलों की ताजा मांग निकलने से मध्य प्रदेश की मसूर के भाव में सुधार आया।
दाल मिलों की कमजोर मांग से हाजिर बाजार में अरहर पुरानी और नई की कीमतें दिल्ली में आज क्रमशः 5,800 रुपये और 5,700 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी रही। दूसरी ओर चेन्नई से दिसंबर डिलीवरी के लिए लेमन अरहर की कीमतों में 75 रुपये का मंदा आकर भाव 5,525 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
आयात बढ़ने के साथ ही उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से अरहर की कीमतों पर दबाव बना जबकि नेफेड लगातार अरहर नीचे दाम पर बेच रही है, जिससे अरहर के हाजिर बाजार में अरहर की कीमतों पर दबाव और बढ़ा है। नेफेड ने 15 दिसंबर, 2020 को महाराष्ट्र में 5,550 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 1,220 टन अरहर खरीफ 2019 की निविदा को मंजूरी दी।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से दिल्ली में मध्य प्रदेश लाईन की मसूर के भाव में लगातार दूसरे दिन 25 प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई, हालांकि आयातित मसूर लगातार आ रही है, तथा कनाडा की मसूर के दाम स्थिर बने रहे।
मुंबई, हजीरा, मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ कनाडा की क्रिमसन मसूर के भाव में बुधवार को 10-25 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार आया। इसी प्रकार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाजार में स्थानीय मिलों की मांग बढ़ने से देसी मसूर की कीमतों में 25 से 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई।
मद्रास लाईन की शर्मिली राजमा cleaned/uncleaned में ग्राहकी कमजोर होने से दिल्ली मेें 200-300 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर दिसंबर महीने के वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 44 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई, जबकि जनवरी वायदा अनुबंध में इसके भाव 55 रुपये तेज रहे।
लारेंस रोड़ पर चना की कीमतों में 25 रुपये की तेजी आकर राजस्थान लाईन के भाव 4,925 से 4,950 रुपये और मध्य प्रदेश लाईन के चना के दाम 4,900 से 4,925 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
मूंग के दाम दिल्ली में 6,500 से 7,800 रुपये और मोठ के दाम 5,500 से 6,400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
उड़द के दाम प्रमुख बाजारों में लगभग स्थिर बने रहे।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें