नई
दिल्ली। चालू फसल सीजन 2020-21 में बुआई में हुई बढ़ोतरी के बावजूद कई
राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के कारण कपास के उत्पादन में
1.11 फीसदी की कमी आकर कुल उत्पादन 356 लाख टन गांठ (एक गांठ-170 किलो)
होने का अनुमान है जबकि पिछले साल 360 लाख गांठ का उत्पादन हुआ था।
कॉटन
एसोसिएशन आफ इंडिया (सीएआई) के पहले आरंभिक अनुमान के अनुसार चालू फसल
सीजन में प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात में कपास का उत्पादन घटकर 92 लाख
गांठ ही होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल राज्य में 95 लाख गांठ का
उत्पादन हुआ था। इसी तरह से महाराष्ट्र में कपास का उत्पादन पिछल साल के 87
लाख गांठ से घटकर 85 लाख गांठ और तेलंगाना में पिछले साल के 52 लाख गांठ
से घटकर 48 लाख गांठ ही होने का अनुमान है। कर्नाटक में चालू सीजन में कपास
का उत्पादन बढ़कर 26 लाख गांठ होने का अनुमान है जबकि पिछले साल राज्य में
केवल 20 लाख गांठ का उत्पादन ही हुआ था।
अन्य राज्यों मध्य प्रदेश में
कपास का उत्पादन अनुमान 21 लाख गांठ होने का है जबकि पिछले साल राज्य में
18 लाख गांठ का ही उत्पादन हुआ था। उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा
और राजस्थान में चालू सीजन में 60 लाख गांठ कपास के उत्पादन का अनुमान है
जबकि इन राज्यों में पिछले साल 63 लाख गांठ का उत्पादन हुआ था। तमिलनाडु
में पांच लाख गांठ, ओडिशा में 4 लाख गांठ और अन्य राज्यों में एक लाख गांठ
कपास के उत्पादन का अनुमान है।
सीएआई के अनुसार पहली अक्टूबर 2020 से
शुरू हुए चालू सीजन में 31 अक्टूबर तक मंडियों में 27.16 लाख गांठ कपास की
आवक हो चुकी है। कॉटन कारर्पोरेशन आफ इंडिया (सीसीसआई) 7 नवंबर तक
10,22,074 लाख गांठ कपास की खरीद कर चुकी है।
सीएआई के अनुसार चालू फसल
सीजन 2020-21 में कपास का निर्यात बढ़कर 60 लाख गांठ होने का अनुमान है
जबकि पिछले सीजन में केवल 50 लाख गांठ का ही निर्यात हुआ था। कपास का आयात
चालू सीजन में घटकर 14 लाख गांठ ही होने का अनुमान है जबकि पिछले सीजन में
15.50 लाख गांठ का निर्यात हुआ था।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें