Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
25 फ़रवरी 2011
निर्यात बढऩे से मक्के मे तेजी की संभावना
-->विदेश में मांग का असरपहली फरवरी को दाम 260-270 डॉलर प्रति टन थाअब इसके दाम हो गए हैं 300-303 डॉलर प्रति टननिर्यात मांग बढऩे से मार्च-अप्रैल में मक्का की कीमतों तेजी की संभावना है। विदेशी बाजार में चालू महीने में इसकी कीमतों में 33-40 डॉलर प्रति टन की तेजी आ चुकी है। मक्का का भाव वियतनाम (सीएंडएफ) में पहली फरवरी को 260-270 डॉलर प्रति टन था जो बढ़कर इस समय 300 से 303 डॉलर प्रति टन हो गया है। विश्व स्तर पर मक्का के उत्पादन में कमी आने की आशंका है लेकिन भारत में पैदावार ज्यादा होने का अनुमान है। इसीलिए भारत से निर्यात बढ़ रहा है। अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) में भारत के प्रतिनिधि अमित सचदेव ने बताया कि इस समय वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया की आयात मांग अच्छी बनी हुई है। चालू सीजन में अक्टूबर-2010 से अभी तक मक्का के करीब 12 लाख टन के निर्यात सौदे हो चुके हैं तथा इसमें से लगभग 8 लाख टन की शिपमेंट भी हो चुकी है।मार्च-अप्रैल में बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल की मांग बढऩे का अनुमान है। बंाग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल की खरीद करीब 10 लाख टन की आने की संभावना है। इसीलिए मक्का की कीमतों में तेजी की संभावना है।लक्ष्मी ओवरसीज के डायरेक्टर दलीप काबरा ने बताया कि विश्व स्तर पर मक्का का उत्पादन कम होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मक्का की कीमतों में तेजी बनी हुई है। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (सीबॉट) में अप्रैल महीने के वायदा अनुबंध में मक्का की कीमतों में सप्ताहभर में ही 7.01 फीसदी की तेजी आकर भाव 282.34 डॉलर प्रति टन हो गए। इसीलिए दक्षिण एशियाई देशों की मांग भारत से बढ़ रही है। बीते फसल सीजन (अक्टूबर-09 से सितंबर-10) के दौरान देश से मक्का का 8 लाख टन का निर्यात हुआ था। लेकिन चालू सीजन में निर्यात बढ़कर 24-25 लाख टन होने की संभावना है। गोपाल ट्रेडिंग कंपनी के पार्टनर राजेश अग्रवाल ने बताया कि आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मक्का की आवक पहले की तुलना में कम हो गई है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी मार्च-अप्रैल में आवक कम हो जायेगी। जबकि इस समय पोल्ट्री निर्माताओं के साथ स्टार्च मिलों की मांग बराबर बनी हुई है। इसलिए आगामी दिनों में दाम बढऩे का अनुमान है। आंध्रप्रदेश की मंडियों में मक्का का भाव 1,070 रुपये, कर्नाटक की मंडियों में 1,040 रुपये, महाराष्ट्र की मंडियों में 1,030 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।दिल्ली में मक्का का भाव 1,160-1,170 रुपये और कांडला बंदरगाह पर 1,120-1,130 प्रति क्विंटल चल रहा है। कृषि मंत्रालय के दूसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार वर्ष 2010-11 में मक्का का उत्पादन बढ़कर 200.3 लाख टन होने का अनुमान है जबकि वर्ष 2009-10 में इसका उत्पादन 167.2 लाख टन का हुआ था। (Business Bhaskar...R S Rana)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें