Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
02 जून 2010
सोना 19,050 रुपये के नए शिखर पर
नई दिल्ली। विदेशी बाजार में तेजी और निवेशकों की खरीद से सोने का भाव नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमतों में 325 रुपये की तेजी आकर भाव 19,050 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। यूरोप में कर्ज संकट के कारण निवेशकों को सुरक्षित निवेश सोने में लग रहा है। इसीलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। इसी का असर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शील चंद जैन ने बताया कि विदेशी बाजार में तेजी आने से भारत में भी सोने की कीमतें बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोना 1,222 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया। जबकि 31 मई को 1,216 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। (बिज़नस भास्कर)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें