Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
14 मई 2009
यूरोप को अंगूर निर्यात में छह फीसदी की गिरावट
नई दिल्ली: मांग में कमी आने के कारण भारत से यूरोप को होने वाले अंगूर निर्यात में छह फीसदी की गिरावट आई है। 2009 सीजन में यूरोप को 38,688 टन अंगूर का निर्यात किया गया जबकि 2008 में 41,139 टन अंगूर का निर्यात किया गया था। एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपेडा) के डायरेक्टर एस दवे ने बताया, 'वैश्विक मंदी के कारण यूरोप को अंगूर निर्यात में गिरावट आई है।' भारत से निर्यात होने वाले अंगूर की हिस्सेदारी में 70 फीसदी की गिरावट आई है। भारत जिन दूसरे देशों को अंगूर का निर्यात करता है, उनमें बांग्लादेश, श्रीलंका और खाड़ी देश शामिल हैं। भारत में अंगूर का कटाई सीजन फरवरी से अप्रैल के बीच होता है। निर्यात के लिए भी यही मुख्य समय होता है। यूरोप से ऑर्डर के रद्द होने की संख्या को कम करने के लिए एपेडा ने एक सॉफ्टवेयर विकसित किया है, जो निर्यातकों को कठोर मानक पूरा करने में सहायता करता है। (ET Hindi)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें