Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
14 मई 2009
आर्थिक मंदी से उत्पादक देशों के रबर निर्यात में भारी कमी
वैश्विक बाजारों में मांग घटने की वजह से एशिया के प्रमुख रबर उत्पादक देशों के रबर निर्यात में गिरावट आई है। एसोसिएशन ऑफ नेचुरल रबर प्रोडयूसिंग कंट्रीज (एएनआरपीसी) के अप्रैल-मई बुलेटिन के मुताबिक इस साल की पहली तिमाही के दौरान यहां से रबर निर्यात में भारी गिरावट आई है। दुनिया के सबसे बड़े रबर उत्पादक देश थाईलैंड में प्राकृतिक रबर के उत्पादन में करीब 19.3 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं इस साल की पहली तिमाही के दौरान निर्यात में करीब 14.4 फीसदी की गिरावट हुई है। जानकारों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर छाई मंदी की वजह से निर्यात मांग में कमी आई है। उधर इंडोनेशिया में भी रबर का उत्पादन करीब छह फीसदी की गिरने का अनुमान लगाया गया है। इस साल की पहली तिमाही के दौरान निर्यात में करीब 31.3 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। दुनिया के तीसर बड़े रबर उत्पादक देश मलेशिया से होने वाले निर्यात में भी करीब 33.5 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान भारत में भी प्राकृतिक रबर का उत्पादन करीब आठ फीसदी घटा है। साथ ही मई से जुलाई के दौरान भी उत्पादन में करीब 3.2 फीसदी की कमी आने की संभावना जताई गई है। हालांकि वियतनाम में पहली तिमाही के दौरान रबर का निर्यात करीब 3.9 फीसदी बढ़ा है। लेकिन उत्पादन में करीब 5.4 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं चीन के रबर उत्पादन में भी करीब पांच गुने का इजाफा हुआ है। इस साल यहां रबर उत्पादन में करीब 15.1 फीसदी की बढ़त होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में यहां इस साल रबर उत्पादन का स्तर करीब 6.10 लाख टन तक जा सकता है। पिछले साल यहां उत्पादन में करीब 9.9 फीसदी की गिरावट आई थी। पिछले साल अगस्त के बाद से वैव्श्रिक बाजार में रबर की कीमतों में तगड़ी गिरावट आई है। लेकिन इस साल भाव बढ़ने लगे हैं। (BS HIndi)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें