नई दिल्ली। राजस्थान में चालू रबी सीजन में फसलों की बुआई 92 फीसदी क्षेत्रफल में हो चुकी है तथा गेहूं के साथ ही दालों की बुआई में बढ़ोतरी हुई है जबकि इस दौरान तिलहन की फसलों की बुआई पिछले साल की तुलना में घटी है।
राज्य के कृषि निदेशालय के अनुसार 27 दिसंबर तक राज्य में फसलों की बुआई बढ़कर 110.53 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई केवल 107.89 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।
गेहूं की बुआई चालू रबी सीजन में बढ़कर 31.13 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 28.39 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हुई थी। जौ की बुआई चालू रबी में राज्य में 4.26 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 4.54 लाख हेक्टेयर की तुलना में कम है।
रबी दलहन की प्रमुख फसल चना की बुआई चालू रबी में बढ़कर 20.53 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 19.30 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हुई थी। चना की बुआई का लक्ष्य राज्य सरकार ने 22.50 लाख हेक्टेयर का तय किया है। रबी दलहन की अन्य फसलों की बुआई राज्य में 43 हजार हेक्टेयर में ही हुई है। ऐसे में चालू रबी में दलहन की कुल बुआई अभी तक बढ़कर 20.96 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जोकि पिछले साल की समान अवधि के 19.73 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है।
राज्य में सरसों की बुआई चालू रबी सीजन में 33.42 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 36.29 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी। राज्य में सरसों की बुआई का लक्ष्य 40.50 लाख हेक्टेयर का तय किया गया है। अन्य तिलहनी फसलों में तारामीरा की बुवाई 86 हजार हेक्टेयर में और अलसी की करीब 12 हजार हेक्टेयर में ही हुई है। अत: तिलहनी फसलों की कुल बुआई चालू रबी में घटकर 34.42 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 37.82 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें