नई
दिल्ली। चालू खरीफ सीजन में 12 अगस्त तक देशभर में जहां धान दलहन और तिलहन
की बुआई में कमी आई है, वहीं मोटे अनाजों की बुआई में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कृषि
मंत्रालय के अनुसार खरीफ की प्रमुख फसल धान की रोपाई चालू खरीफ सीजन में
घटकर केवल 309.79 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जोकि पिछले साल की समान
अवधि के 353.62 लाख हेक्टयेर से कम है।
चालू खरीफ में दालों की बुआई
4.02 फीसदी घटकर केवल 122.11 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जबकि पिछले
खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई 127.22 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।
अरहर
की बुआई चालू खरीफ में घटकर 42 लाख हेक्टयेर में ही हो पाई है, जबकि पिछले
खरीफ की समान अवधि में इसकी बुआई 47.55 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। इसी
तरह से उड़द की बुआई चालू खरीफ में कम होकर 34.19 लाख हेक्टेयर में ही हुई
है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 35.82 लाख हेक्टेयर से कम है। मूंग की
बुआई चालू खरीफ में पिछले साल की समान अवधि के 31.89 लाख हेक्टेयर से थोड़ी
कम होकर 31.78 लाख हेक्टेयर में ही हुई है।
अन्य दालों की बुआई चालू
खरीफ में बढ़कर 13.97 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि पिछले साल की समान
अवधि के 11.55 लाख हेक्टेयर से कम है।
चालू खरीफ सीजन में 12 अगस्त
तक जहां मोटे अनाजों में बाजरा और मक्का की बुआई में बढ़ोतरी हुई है, वहीं
ज्वार की बुआई पिछले साल की तुलना में पिछड़ रही है। मोटे अनाजों की कुल
बुआई चालू खरीफ में बढ़कर 166.43 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि पिछले
साल की समान अवधि के 161.33 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है।
कृषि
मंत्रालय के अनुसार बाजरा की बुआई बढ़कर 67.07 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है,
जोकि पिछले साल की समान अवधि के 59.02 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। इस
दौरान मक्का की बुआई बढ़कर 78.64 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि पिछले
साल इस समय तक 78.27 लाख हेक्टेयर में बुआई से थोड़ी ज्यादा है।
ज्वार
की बुआई चालू खरीफ में 12.91 लाख हेक्टेयर में और रागी की 3.44 लाख
हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई क्रमशः 13.26 लाख
हेक्टेयर और 6.11 लाख हेक्टेयर में हुई थी।
तिलहनी फसलों की कुल
बुआई चालू खरीफ में घटकर 180.43 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जोकि पिछले
साल की समान अवधि के 181.83 लाख हेक्टेयर से थोड़ी कम है।
तिलहन में
मूंगफली की बुवाई चालू खरीफ में घटकर 42.87 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है,
जबकि पिछले खरीफ में इसकी बुआई 47.46 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।
सोयाबीन
की बुआई चालू खरीफ सीजन में बढ़कर 118.74 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है,
जोकि पिछले साल की समान अवधि के 117.93 लाख हेक्टयेर से ज्यादा है।
सनफ्लवर
की बुआई चालू खरीफ में 1.78 लाख हेक्टेयर में, शीसम सीड की 11.95 लाख
हेक्टेयर में और केस्टर की 4.72 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले
साल इस समय तक इनकी बुआई क्रमशः 1.41 लाख हेक्टेयर में, 11.88 लाख हेक्टेयर
में और 2.81 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी।
कपास की बुआई चालू
खरीफ में बढ़कर 123.08 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले खरीफ की
समान अवधि में इसकी बुआई केवल 116.14 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें