नई
दिल्ली। देशभर में मानसून की सक्रियता बढ़ने से खरीफ फसलों की बुआई में भी
तेजी आई है। पहली जून से 15 जुलाई तक देशभर में सामान्य से 14 फीसदी
ज्यादा बारिश हुई है, हालांकि अभी भी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और
पश्चिम बंगाल में बारिश सामान्य की तुलना में कम हुई है।
कृषि
मंत्रालय के अनुसार चालू खरीफ में देशभर के राज्यों में 15 जुलाई 2022 तक
फसलों की बुआई बढ़कर 592.11 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल
इस समय तक इनकी बुआई 591.30 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी।
मंत्रालय
के अनुसार धान की रोपाई चालू खरीफ में 128.50 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई
है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 155.33 लाख हेक्टयेर से कम है।
दलहनी
फसलों की कुल बुआई चालू खरीफ में बढ़कर 72.66 लाख हेक्टेयर में हो चुकी
है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 66.69 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। खरीफ
दलहन की प्रमुख फसल अरहर की बुआई चालू खरीफ में 25.81 लाख हेक्टेयर में,
उड़द की 18.06 लाख हेक्टेयर में और मूंग की 20.19 लाख हेक्टेयर में हुई है।
पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 31.58 लाख हेक्टेयर
में, 15.67 लाख हेक्टेयर में और 15.85 लाख हेक्टेयर में हुई थी।
मोटे
अनाजों की बुआई चालू खरीफ में बढ़कर 93.91 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है,
जोकि पिछले साल की समान अवधि के 87.06 लाख हेक्टयेर से ज्यादा है। मोटे
अनाजों में ज्वार की बुआई 6.78 लाख हेक्टेयर में और बाजरा की 34.46 लाख
हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल समय तक इनकी बुआई क्रमश: 6.32 लाख
हेक्टेयर और 20.88 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी। इसके अलावा मक्का की
बुआई चालू खरीफ में 49.90 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस
समय तक 56.69 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।
तिलहनी फसलों की बुआई
चालू खरीफ में बढ़कर 134.04 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि पिछले साल
की समान अवधि के 124.83 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। तिलहन में मूंगफली की
बुवाई चालू खरीफ में 28.89 लाख हेक्टेयर में, सोयाबीन की 99.35 लाख
हेक्टेयर में और सनफ्लवर की 1.30 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले
साल इनकी बुआई क्रमश: 29.72 लाख हेक्टेयर में, 90.32 लाख हेक्टेयर में और
91 हजार हेक्टेयर में ही हो पाई थी।
कपास की बुआई चालू खरीफ में
बढ़कर 102.80 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 96.58
लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी।
गन्ने की बुआई चालू खरीफ में 53.31 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 53.70 लाख हेक्टेयर से कम है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें