नई
दिल्ली। कपास उत्पादन और खपत संबंधी समिति (सीओसीपीसी) ने कपास के अनुसार
चालू फसल सीजन में कपास का उत्पादन 315.43 लाख गांठ होने का अनुमान है,
जोकि पिछले साल के 352.48 लाख गांठ से कम है। चालू सीजन के आरंभ में 71.84
लाख गांठ कपास का बकाया स्टॉक बचा हुआ था, जबकि 15 लाख गांठ का आयात होने
का अनुमान है। ऐसे में कुल उपलब्धता 402.27 लाख गांठ की बैठेगी। चालू सीजन
में कॉटन की घरेलू खपत 321 लाख गांठ होने का अनुमान है, जबकि 42 लाख गांठ
कॉटन के निर्यात की उम्मीद है।
चालू फसल सीजन 2021-22 के अंत यानी
30 सितंबर को देश में 39.29 लाख गांठ, एक गांठ-170 किलो कॉटन का बकाया
स्टॉक बचेगा, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 71.84 लाख गांठ से कम है।
सीओसीपीसी
के अनुसार फसल सीजन 2021-22 में उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और
राजस्थान में 44.48 लाख गांठ कॉटन के उत्पादन का अनुमान है, जोकि पिछले साल
के 60.53 लाख गांठ से कम है। गुजरात में कपास का उत्पादन चालू सीजन में
75.57 लाख गांठ, महाराष्ट्र में 71.18 लाख गांठ एवं मध्य प्रदेश में 14.27
लाख गांठ होने का अनुमान है। फसल सीजन 2020-21 में इन राज्यों में कॉटन का
उत्पादन क्रमश: 72.18 लाख गांठ, 101.05 लाख गांठ एवं 13.38 लाख गांठ का हुआ
था।
फसल सीजन 2021-22 के दौरान दक्षिण भारत के राज्यों तेलंगाना
में 66.45 लाख गांठ, आंध्रप्रदेश में 15.18 लाख गांठ एवं कर्नाटक 19.52 लाख
गांठ तथा तमिलनाडु में 2.80 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है, जबकि इसके
पिछले फसल सीजन में इन राज्यों में क्रमश: 57.97 लाख गांठ, 16 लाख गांठ एवं
23.20 लाख गांठ तथा 2.43 लाख गांठ का उत्पादन हुआ था।
ओडिशा में
चालू फसल सीजन में 5.70 लाख गांठ एवं अन्य राज्यों में 0.28 लाख गांठ के
उत्पादन का अनुमान है, जबकि पिछले साल ओडिशा में 5.51 लाख गांठ एवं अन्य
राज्यों में 0.23 लाख गांठ कॉटन का उत्पादन हुआ था।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें