नई
दिल्ली। चालू समर सीजन में 27 मई 2022 तक फसलों की कुल बुआई 5.11 फीसदी
बढ़कर 76.41 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में
72.69 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हो पाई थी। बुआई में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
दालों की फसलों की हुई है, साथ ही तिलहन एवं मोटे अनाजों की बुआई भी बढ़ी
है, जबकि धान की रोपाई पिछले साल की तुलना में पिछड़ी है।
कृषि
मंत्रालय के अनुसार चालू समर सीजन में दालों की बुआई 17.30 फीसदी बढ़कर
23.05 लाख हेक्टयेर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इनकी
बुआई केवल 19.65 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी। मूंग की बुआई चालू समर में
बढ़कर 19.16 लाख हेक्टेयर में और उड़द की 3.65 लाख हेक्टेयर में हो चुकी
है, जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई क्रमश: 16.58 लाख हेक्टेयर और 2.69
लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी।
इसी तरह से मोटे अनाजों की बुआई
चालू समर में बढ़कर 11.86 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस
समय तक 10.82 लाख हेक्टयेर में ही हो पाई थी। मोटे अनाजों में बाजरा की
बुआई 4 लाख हेक्टयेर में, मक्का की 7.36 लाख हेक्टेयर में और ज्वार 24 हजार
तथा रागी की बुआई 25 हजार हेक्टेयर में हुई है। पिछले समर सीजन में इनकी
बुआई क्रमश: 3.34 लाख हेक्टेयर में, 7.18 लाख हेक्टेयर में, 12 हजार
हेक्टेयर और 18 हजार हेक्टेयर में ही हुई थी।
तिलहनी फसलों की बुआई
चालू समर सीजन में बढ़कर 11.17 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले
साल इस समय तक इनकी बुआई 10.87 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी। समर तिलहन
में मूंगफली की बुआई चालू सीजन में 5.46 लाख हेक्टेयर में, शीसम सीड की
4.57 लाख हेक्टेयर में और सनफ्लावर की 37 हजार हेक्टेयर में हो चुकी है।
पिछले समर सीजन में इनकी बुआई क्रमश: 5.93 लाख हेक्टेयर में, 4.31 लाख
हेक्टेयर में और 52 हजार हेक्टेयर में हो चुकी थी।
धान की रोपाई
चालू समर सीजन में घटकर 30.33 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल
इस समय तक इसकी रोपाई 31.35 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें