नई दिल्ली। चालू समर सीजन में जहां दलहन दलहन की बुआई में 40.29 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है, वहीं तिलहनी फसलों की बुआई पिछले साल की तुलना में 3.44 फीसदी ज्यादा हुई है। इसी तरह से मोटे अनाजों की बुआई में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन धान की रोपाई पिछले साल की तुलना में पिछे चल रही है।
कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू समर में अभी तक कुल बुआई बढ़कर 69.76 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 65.07 लाख हेक्टेयर से 4.69 लाख हेक्टेयर कम है। दालों की बुआई चालू समर में 40.29 फीसदी बढ़कर 19.15 लाख हेक्टयेर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई केवल 13.65 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी। मूंग की बुआई चालू समर में बढ़कर 15.11 लाख हेक्टेयर में और उड़द की 3.65 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई क्रमश: 11 लाख हेक्टेयर और 2.31 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी।
इसी तरह से मोटे अनाजों की बुआई चालू समर में बढ़कर 10.65 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक 10.24 लाख हेक्टयेर में ही हो पाई थी। मोटे अनाजों में बाजरा की बुआई 3.83 लाख हेक्टयेर में, मक्का की 6.38 लाख हेक्टेयर में और ज्वार 19 हजार तथा रागी की बुआई 25 हजार हेक्टेयर में हुई है।
तिलहनी फसलों की बुआई चालू समर में बढ़कर 10.82 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 10.46 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी। समर तिलहन में मूंगफली की बुआई चालू सीजन में 5.30 लाख हेक्टेयर में, शीसम सीड की 4.49 लाख हेक्टेयर में और सनफ्लावर की 37 हजार हेक्टेयर में हो चुकी है।
धान की रोपाई चालू समर में घटकर 29.14 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक इसकी रोपाई 30.73 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें