नई
दिल्ली। रबी विपणन सीजन 2022-23 में केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन
मूल्य, एमएसपी पर 444 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य तय किया है, जोकि
पिछले रबी सीजन के 433.44 लाख टन से ज्यादा है।
केंद्र सरकार ने रबी
विपणन सीजन 2022-23 के लिए गेहूं का एमएसपी 2,015 रुपये प्रति क्विंटल तय
किया हुआ है, जबकि पिछले रबी सीजन में गेहूं का एमएसपी 1,975 रुपये प्रति
क्विंटल था।
पहली अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले रबी विपणन सीजन
में पंजाब से 132 लाख टन, मध्य प्रदेश से 129 लाख टन, हरियाणा से 85 लाख
टन, उत्तर प्रदेश से 60 लाख टन, राजस्थान से 23 लाख टन, बिहार से 10 लाख
टन, उत्तराखंड से 2.20 लाख टन, गुजरात से 2 लाख टन और हिमाचल प्रदेश से 27
हजार टन तथा जम्मू-कश्मीर से 35 हजार टन और दिल्ली से 18 हजार टन गेहूं की
खरीद एमएसपी पर करने का लक्ष्य तय किया है।
इसी तरह से केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2022-23 में 42.92 लाख टन धान की एमएसपी पर खरीद करने का लक्ष्य तय किया है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें