नई दिल्ली। चालू फसल सीजन में पहली अक्टूबर से दिसंबर अंत तक उत्पादक मंडियों में सोयाबीन की आवक घटकर 40 लाख टन की ही हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी आवक लाख टन की हुई थी। इस दौरान सोया डीओसी का निर्यात घटकर 3.81 लाख टन का ही हुआ है, जबकि पिछले साल इस दौरान 6.89 लाख टन का निर्यात हुआ था।
सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सोपा के अनुसार पहली अक्टूबर से दिसंबर अंत तक 40 लाख टन सोयाबीन की मंडियों में हुई है, जिसमें से 21 लाख टन की क्रेसिंग की हुई है। पिछले साल इस समय तक 52 लाख टन सोयाबीन की आवक हो चुकी थी, जबकि 33.50 लाख टन की क्रसिंग हुई थी।
सोपा के अनुसार चालू फसल सीजन में 118.89 लाख टन सोयाबीन के उत्पादन का अनुमान है, जबकि नई फसल की आवक के समय 1.83 लाख टन का बकाया स्टॉक बचा हुआ था। अत: कुल उपलब्धता 120.72 लाख टन की बैठेगी, जबकि पिछले फसल सीजन में सोयाबीन की कुल उपलब्धता 109.71 लाख टन की थी।
चालू सीजन में 16.76 लाख टन सोया डीओसी का उत्पादन हुआ है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 26.74 लाख टन की तुलना में कम है। इसमें से 3.81 लाख टन का निर्यात हुआ है, जबकि इस दौरान 4.32 लाख टन आयातित डीओसी आ चुकी है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें