नई दिल्ली। चालू पेराई सीजन 2021-22 के पहले तीन महीनें पहली अक्टूबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक चीनी का उत्पादन 4.34 फीसदी बढ़कर 115.55 लाख टन का हो चुका है जबकि पिछले पेराई सीजन में इस दौरान केवल 110.74 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ था। चालू पेराई सीजन में 492 चीनी मिलों में पेराई आरंभ हो चुकी है, जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में केवल 481 मिलों में ही पेराई आरंभ हो पाई थी। विश्व बाजार में दाम नीचे होने के कारण इस समय निर्यात सौदों में पैरिटी नहीं लग रही है।
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार चालू पेराई सीजन में महाराष्ट्र में 31 दिसंबर 2021 तक 45.77 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 39.86 लाख टन का ही उत्पादन हुआ था। राज्य में 189 चीनी मिलों में पेराई आरंभ हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 179 चीनी मिलों में ही पेराई आरंभ हो पाई थी।
उत्तर प्रदेश में चालू पेराई सीजन में मिलों में देर सेे गन्ने की पेराई आरंभ हुई थी, जिस कारण राज्य में 31 दिसंबर तक 119 चीनी मिलों ने पेराई आरंभ कर दी है, जबकि पिछले सीजन की समान अवधि में 120 मिलों ने पेराई आरंभ कर दी थी। राज्य में 31 दिसंबर 2021 तक 30.90 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ है जोकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि के 33.66 लाख टन से कम है।
कर्नाटक में 31 दिसंबर 21 तक 25.65 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में केवल 24.16 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ था। राज्य में चालू पेराई सीजन में 69 मिलों ने गन्ने की पेराई चल रही है।
गुजरात में चालू पेराई सीजन में 31 दिसंबर 2021 तक 15 चीनी मिलों ने पेराई आरंभ कर दी है, तथा 3.50 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है, जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में राज्य की मिलों ने 3.35 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।
विश्व बाजार में रॉ-शुगर की कीमतों में आई गिरावट के कारण महीनेभर से नए निर्यात सौदो नहीं हो रहे हैं, जबकि चालू पेराई सीजन में अभी तक कुल 38 से 40 लाख टन चीनी के निर्यात सौदों पहले हो चुके है। विश्व बाजार में रॉ-शुगर के दाम 20 सेंट प्रति पाउंड से नीचे बने हुए हैं, जबकि इन भाव में निर्यात में पैरिटी नहीं लग रही है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें