नई
दिल्ली। चालू पेराई सीजन 2021-22 के पहले ढ़ाई महीनें पहली अक्टूबर 2021
से 15 दिसंबर 2021 तक चीनी का उत्पादन 6.23 फीसदी बढ़कर 77.91 लाख टन का हो
चुका है जबकि पिछले पेराई सीजन में इस दौरान केवल 73.34 लाख टन चीनी का ही
उत्पादन हुआ था। चालू पेराई सीजन में 479 चीनी मिलों में पेराई आरंभ हो
चुकी है, जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में केवल 460 मिलों में ही
पेराई आरंभ हो पाई थी।
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के
अनुसार चालू पेराई सीजन में महाराष्ट्र में 15 दिसंबर 2021 तक 31.92 लाख टन
चीनी का उत्पादन हुआ है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 29.96 लाख टन का
ही उत्पादन हुआ था। राज्य में 186 चीनी मिलों में पेराई आरंभ हो चुकी है,
जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 173 चीनी मिलों में ही पेराई आरंभ हो पाई
थी।
उत्तर प्रदेश में चालू पेराई सीजन में मिलों में देर सेे गन्ने
की पेराई आरंभ हुई थी, जिस कारण राज्य में 15 दिसंबर तक 117 चीनी मिलों ने
पेराई आरंभ कर दी है, जबकि पिछले सीजन की समान अवधि में 118 मिलों ने पेराई
आरंभ कर दी थी। राज्य में 15 दिसंबर 2021 तक 19.83 लाख टन चीनी का ही
उत्पादन हुआ है जोकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि के 22.60 लाख टन से कम
है।
कर्नाटक में 15 दिसंबर 21 तक 18.41 लाख टन चीनी का उत्पादन हो
चुका है जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में केवल 16.65 लाख टन चीनी का
ही उत्पादन हुआ था। राज्य में चालू पेराई सीजन में 69 मिलों ने गन्ने की
पेराई चल रही है।
गुजरात में चालू पेराई सीजन में 15 दिसंबर 2021
तक 15 चीनी मिलों ने पेराई आरंभ कर दी है, तथा 2.30 लाख टन चीनी का उत्पादन
हो चुका है, जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में राज्य की मिलों ने
2.40 लाख टन चीनी का उत्पादन कर दिया था।
देश के अन्य राज्यों
उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में 15
दिसंबर 2021 तक 81 चीनी मिलों में 4.85 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है
जोकि पिछले साल की समान अवधि के 4.36 लाख टन से ज्यादा है।
चालू
पेराई सीजन में अभी तक करीब 37 लाख टन चीनी के निर्यात सौदों हो चुकी है,
तथा इनमें से ज्यादातर निर्यात सौदो रॉ-शुगर 20-21 सेंट प्रति पाउंड के भाव
थी, उस समय हुए थे, लेकिन पिछले दिनों विश्व बाजार में रॉ-शुगर के कीमतें
घटकर 19 सेंट प्रति पाउंड रह गई थी, जिससे निर्यात सौदोें में कमी आई। हाल
ही में रॉ-शुगर के दाम विश्व बाजार में 19.50 सेंट प्रति पाउंड चल रहे हैं,
लेकिन इन भाव में भी निर्यात में पैरिटी नहीं लग रही है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें