नई दिल्ली। चालू रबी सीजन में जहां सरसों की बुआई शुरूआती चरण में बढ़ी है, वहीं चना के साथ ही अन्य दालों की बुआई पिछे चल रही है। कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू रबी में फसलों की बुआई 21.37 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई 20.37 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।
कृषि मंत्रालय के अनुसार सरसों की बुआई चालू रबी में बढ़कर 14.48 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुआई 11.31 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी। सनफ्लवर, मूंगफली और सफ्लावर आदि की बुआई शुरूआती चरण में है।
रबी दलहन की प्रमुख फसल चना की बुआई चालू रबी में शुरूआती चरण में घटकर 2.32 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले रबी सीजन की समान अवधि में इसकी बुआई 3.88 लाख हेक्टेयर में हुई थी। दालों की कुल बुआई चालू रबी में 3.04 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले रबी सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई 4.70 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। मसूर की बुआई 13 हजार हेक्टेयर में, मटर की 20 हजार हेक्टेयर में और उड़द की 6 हजार हेक्टेयर में हुई है।
मोटे अनाजों की बुआई चालू रबी में 1.59 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 1.17 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें