नई दिल्ली। विदेशी बाजार के साथ ही घरेलू बाजार में दालों की कीमतों में गिरावट आई है। स्थानीय एवं निर्यातकों की मांग कमजोर होने के कारण मंगलवार को बर्मा में उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों में पांच-पांच डॉलर की गिरावट आकर भाव क्रमश: 905 डॉलर और 1,050 डॉलर प्रति टन, सीएंडएफ रह गए। इस दौरान लेमन और लिंकी की कीमतें क्रमश: 800-800 डॉलर प्रति टन, सीएंडएफ पर स्थिर बनी रही।
व्यापारियों के अनुसार त्यौहारी सीजन के बावजूद भी घरेलू बाजार में दालों की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। मिलर्स इस समय केवल जरुरत के हिसाब से ही दालों की खरीद कर रहे हैं, जबकि अफ्रीका से आयातित अरहर की क्वालिटी काफी हल्की है। साथ ही घरेलू बाजार में अरहर दाल में मांग सामान्य की तुलना में कमजोर है। उत्पादक मंडियों में खरीफ उड़द की जो आवक हो रही है, उसकी क्वालिटी काफी हल्की है, तथा इसमें दागी एवं नमी युक्त माल ज्यादा आने के कारण कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। जानकारों के अनुसार अरहर और उड़द की कीमतों में घरेलू बाजार में सीमित तेजी, मंदी ही बनी रहने का अनुमान है। मसूर की कीमतों में हल्की नरमी आई है लेकिन व्यापारी इसमें ज्यादा मंदे में नहीं है, क्योंकि विदेश में भाव तेज होने के कारण आयात पड़ते महंगे हैं।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर नई के साथ पुरानी के भाव में 50 से 100 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 6,600 रुपये और 6,400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
उधर, मुंबई में बर्मा की लेमन अरहर नई की कीमतों में 25 रुपये की गिरावट आकर भाव 6,250-6,275 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। दूसरी और मिलों की सीमित मांग से मटवारा किस्म की अरहर के भाव 5,400 से 5,450 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। इसी तरह से मोजाम्बिक लाईन की गजरी अरहर के भाव 5,450 से 5,500 रुपये प्रति क्विंटल और अरुषा अरहर की भाव 5,500 से 5,550 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। सूडान की अरहर के भाव 6,450 से 6,500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू पुरानी और नई की कीमतों में 25-25 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 8,125 रुपये और 8,150 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। हालांकि उड़द एफएक्यू के भाव में इस दौरान 25 रुपये की तेजी आकर भाव 7,225 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। महाराष्ट्र लाईन की नई उड़द के भाव दिल्ली में क्वालिटीनुसार 6,000-7,200 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
स्थानीय मिलों की सीमित मांग से मुंबई में बर्मा उड़द एफएक्यू नई और पुरानी के भाव क्रमशः 7,075 रुपये और 6,975 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। व्यापारियों के अनुसार उड़द दाल में ग्राहकी कमजोर है लेकिन कई राज्यों में हुई बारिश से खरीफ उड़द की फसल को नुकसान हुआ है।
दाल मिलों की हाजिर मांग घटने से दिल्ली में मध्य प्रदेश और कनाडा की मसूर की कीमतों में 25-25 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,750 रुपये और 7,550 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से कनाडा की मसूर के भाव मुंबई, मुंद्रा और हजीरा बंदरगाह के साथ ही आस्ट्रेलियाई मसूर के दाम मुंबई में 50 से 75 रुपये प्रति क्विंटल कमजोर हो गए।
मुंबई में तंजानिया के चना में दाल मिल की सीमित मांग से भाव 4,850-5,000 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। हालांकि, नेफेड के साथ ही भारतीय खाद्य निगम, एफसीआई लगातार केंद्रीय पूल से चना की बिकवाली कर रही हैं।
मुंबई में रुस और सूडान के काबुली चना के भाव क्रमश: 4,800 से 5,000 रुपये और 5,250 से 5,350 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। काबुली चना के आयात पर 40 फीसदी आयात शुल्क होने के कारण आयात पड़ते नहीं लग रहे हैं।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें