नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण बुधवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर के साथ ही मसूर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर नई और पुरानी के भाव में 50-50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 6,850 रुपये और 6,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। विदेशी आपूर्ति बनी रहने के साथ ही अरहर दाल में थोक के साथ ही खुदरा में ग्राहकी कमजोर बनी रही। हालांकि स्टॉकिस्ट घटे भाव में बिकवाली नहीं कर रहे हैं।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से दिल्ली में कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में 50-50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,750 रुपये और 7,950 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। हालांकि कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में मसूर का उत्पादन कम होने का अनुमान है, जिस कारण विश्व बाजार में भाव तेज हैं। इसलिए घरेलू बाजार में भी कीमतों में आगे सुधार बनने की उम्मीद है।
उधर नेफेड ने निजी आयातकों से 15,000 टन आयातित मसूर खरीदने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए है। आयातित मसूर की कीमतें 7,000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक नहीं होनी चाहिए। माना जा रहा है कि मौजूदा कीमतों पर नेफेड को निविदा मिलनी मुश्किल है।
दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू पुरानी और नई के दाम क्रमश: 8,300 रुपये और 8,350 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। उड़द दाल में ग्राहकी कमजोर है, साथ ही उत्पादक मंडियों में नई खरीफ फसल की आवक बढ़ने के साथ ही विदेशों से आयात माल भी बराबर आ रहे हैं।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें