नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण सोमवार को दिल्ली के नया बाजार में कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में गिरावट आई जबकि अन्य दालों के दाम स्थिर बने रहे।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से दिल्ली में मध्य प्रदेश और कनाडा की मसूर की कीमतों में 25-25 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,775 रुपये और 7,575 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। हालांकि नेफेड निजी आयाताकों से आयातित मसूर की खरीद कर रही है। उधर, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में मसूर का उत्पादन कम होने का अनुमान है, जिस कारण विश्व बाजार में भाव तेज हैं। इसलिए घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतों में ज्यादा मंदा आने की उम्मीद नहीं है।
दाल मिलों की सीमित खरीद के कारण दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू पुरानी और नई के दाम क्रमश: 8,300 रुपये और 8,325 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। इसी तरह उड़द एफएक्यू के भाव में भी 7,225 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में उड़द की कटाई चल रही है, जबकि इन राज्यों में पिछले सप्ताह लगातार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में बारिश अक्टूबर में भी जारी रह सकती है। इसका असर उड़द की उत्पादकता के साथ ही क्वालिटी पर पड़ेगा। अत: मंडियों में दागी मालों की आवक ज्यादा हो रही है, ऐसे में बढ़िया मालों में मिलों की बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि उड़द की कीमतों में बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है, क्योंकि उड़द दाल में ग्राहकी कमजोर है जबकि आगे मौसम साफ होने पर खरीफ की उड़द की आवक बढ़ेगी, साथ ही विदेशों से लगातार आयात बना रहेगा। वैसे भी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ उत्पादक क्षेत्रों में मौसम साफ है। केंद्र सरकार के हस्तक्षेप को देखते हुए भी व्यापारी ज्यादा जोखिम मोल नहीं लेंगे।
दालों की थोक एवं खुदरा मांग सामान्य की तुलना में कमजोर ही बनी हुई है। व्यापारियों के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान दालों की मांग कमजोर ही बनी रहने की उम्मीद है।
दाल मिलों की सीमित खरीद से दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर पुरानी और नई के भाव क्रमश: 6,500 रुपये और 6,650 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। हाजिर कारोबार में अफ्रीका लाईन की सस्ती अरहर के साथ ही विदेश से आयात बढ़ने की संभावना से कीमतों पर दबाव आया है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें