नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण गुरूवार को दिल्ली के नया बाजार में उड़द की कीमतों में तेजी दर्ज की गई जबकि अन्य दालों के दाम स्थिर बने रहे।
दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू पुरानी और नई के दाम 150-175 रुपये तेज होकर भाव क्रमश: 8,150 से 8,175 रुपये और 8,200 से 8,225 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। दूसरी और उड़द एफएक्यू नई के भाव भी 150 रुपये तेज होकर 7,175 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
चेन्नई और मुंबई में उड़द के दाम बढ़ने के साथ ही खरीफ उड़द की फसल को कई राज्यों में बेमौसम बारिश से नुकसान होने की आशंका के कारण दाम तेज हुए। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में उड़द की बुवाई के शुरुआती दौर में कम बारिश के कारण उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है।
दाल मिलों की सीमित मांग से कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर के भाव क्रमश: 7,600 रुपये और 7,800 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
हालांकि कनाडा में मसूर का उत्पादन वर्ष 2021 के दौरान 1979 हजार टन ही होने का अनुमान है जो पिछले साल के 2868 हजार टन से 31 फीसदी और पांच साल के औसत उत्पादन से 25 फीसदी कम होगा। यह नौ साल में सबसे कम उत्पादन होगा।
नेफेड ने निजी आयातकों से 10,000 टन आयातित मसूर खरीदने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए है। आपूर्ति के लिए आयातित मसूर की कीमत 6,500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक नहीं होनी चाहिए। बोलियां 3 सितंबर, 2021 को खोली जाएंगी तथा मसूर की डिलीवरी 15 सितंबर, 2021 तक पूरी हो जानी चाहिए।
दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर नई और पुरानी के भाव क्रमश: 6,825 से 6,850 रुपये और 6,700 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें