नई दिल्ली। महाराष्ट्र की पुणे एवं सतारा लाईन के नए राजमा की आवक दिल्ली में हुई तथा इनका व्यापार क्रमश: 13,200 रुपये और 15,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुआ। मद्रास की चित्रा और अनक्लीनड और सोरटैक्स का बकाया स्टॉक दिल्ली में नहीं है, जबकि मद्रास की अनक्लीनड शर्मिली छोटी का भाव 10,500 रुपये और क्लीनड का 12,800 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बना रहा।
घटे भाव में दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण बुधवार को दिल्ली के नया बाजार में बर्मा की उड़द और अरहर के साथ ही मसूर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। व्योपारियों के अनुसार त्यौहारी सीजन शुरू होने से पहले दालों की थोक एवं खुदरा मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई, तथा खपत का सीजन होने के कारण आगे दालों की मांग और बढ़ने का अनुमान है।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर पुरानी और नई के भाव में 75—100 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,700 से 6,725 रुपये और 6,850 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
चेन्नई से मिलें मजबूत संकेत से दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू पुरानी और नई के दाम 75—75 रुपये तेज होकर भाव क्रमश: 8,200 रुपये और 8,250 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी तरह उड़द एफएक्यू के भाव में भी 50 रुपये की तेजी आकर भाव 7,150 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। कई राज्यों में ज्यादा बारिश हुई है, जिससे खरीफ उड़द की फसल की क्वालिटी प्रभावित होने का डर है। इससे नए मालों में नमी ज्यादा आ रही है अत: अच्छी क्वालिटी की उड़द में मिलों की मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे इसके भाव आगे बढ़ सकते हैं। मध्य प्रदेश के दमोह, सागर, विदिशा, गंजबसौदा, टीकमगढ़, छत्तरपुर और अशोकनगर मंडियों में नई उड़द की आवक चालू हो गई थी, लेकिन बारिश के कारण आवक तो प्रभावित होगी ही, साथ ही क्वालिटी भी डेमेज होने का डर है।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से दिल्ली में मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में 25 रुपये की तेजी आकर भाव 7,925 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि विदेश से आवक बनी रहने के कारण कनाडा की मसूर के दाम 7,700 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। उधर कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में मसूर का उत्पादन कम होने का अनुमान है, जिस कारण विश्व बाजार में भाव तेज हैं। इसलिए घरेलू बाजार में भी कीमतों में और भी सुधार आने की उम्मीद है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें