नई
दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण सोमवार को मुंबई में
अरहर, उड़द के साथ ही सूडान के काबुली चना की कीमतों में गिरावट आई, जबकि
कनाडा की मसूर के भाव मंद्रा बंदरगाह पर तेज हो गए।
दाल मिलों की
हाजिर मांग कमजोर होने से मुंबई में बर्मा की लेमन अरहर नई के साथ ही
पुरानी की कीमतों में 50-50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 6,450 रुपये और
6,350 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इसी तरह से मोजाम्बिक अरहर के साथ ही
अरुषा की अरहर की कीमतें 25 से 50 रुपये घटकर क्रमश: 6,300-6,400 रुपये और
6,275 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। सूडान की अरहर के भाव भी 50 घटकर 6,750
रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर बनी
रहने के कारण मुंबई में बर्मा उड़द एफएक्यू नई और पुरानी की कीमतों में
50-50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमशः 7,100 रुपये और 7,000 रुपये प्रति
क्विंटल रह गए। व्यापारियों के अनुसार खरीफ की नई फसल की आवक के साथ ही
आयात बढ़ने की संभावना से भाव में नरमी दर्ज की गई। हालांकि, मध्य प्रदेश
के साथ ही कई अन्य राज्यों में बारिश ज्यादा हुई, जिससे खरीफ उड़द की फसल
प्रभावित होने का डर है। अत: अच्छी क्वालिटी की उड़द की कीमतों में ज्यादा
मंदा आने की उम्मीद नहीं है।
स्थानीय मिलों की हाजिर मांग कमजोर
होने के कारण मुंबई में सूडान के काबुली चना के भाव में 50 रुपये की गिरावट
आकर भाव 5,550 से 5,850 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। रुस के काबुली चना के
भाव इस दौरान 5,100 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। सूडान में नए
काबुली की आवक हो रही है, लेकिन काबुली चना पर 40 फीसदी आयात शुल्क होने के
कारण आयात पड़ते नहीं लग रहे हैं।
तंजानिया के चना के भाव मुंबई
में 5,100 से 5,300 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। आगे के व्यापार
में, तंजानिया चना के भाव सितंबर, अक्टूबर शिपमेंट के लिए 5,400 रुपये और
अक्टूबर, नवंबर शिपमेंट के लिए 5,450 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
कनाडा
की मसूर के भाव मुंद्रा बंदरगाह पर 25 रुपये बढ़कर 7,400 से 7,475 रुपये
प्रति क्विंटल हो गई, नीचे दाम पर हाजिर मिलों की मांग बढ़ने से भाव में
सुधार आया है। व्यापारियों के विश्व बाजार में उत्पादन अनुमान कम होने से
मसूर की कीमतों में आगे और सुधार आने की उम्मीद है। हजिरा बंदगाह पर कनाडा
के मसूर के भाव 7,450 से 7,527 रुपये और मुंबई में आस्ट्रेलियाई मसूर के
भाव 7,650 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें