नई
दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण बुधवार को मुंबई में
शुरूआती कारोबार में आयातित मसूर के साथ ही चना और काबुली चना की कीमतों
में नरमी दर्ज की गई जबकि अरहर के साथ ही उड़द के दाम स्थिर बने रहे।
इसके अलावा, सरकारी नीतियों और हस्तक्षेप के डर के कारण व्यापारी जरुरत के हिसाब से ही व्यापार कर रहे हैं।
दाल
मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण कनाडा की मसूर के भाव मुंद्रा,
हजीरा, कांडला और मुंबई बंदरगाह पर तथा आस्ट्रेलियाई मसूर के दाम मुंबई में
50-75 रुपये प्रति क्विंटल नरम हो गए। मसूर में मिलों की हाजिर मांग कमजोर
रही। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने मसूर के आयात शुल्क में कटौती कर दी थी।
हालांकि कनाडा में मसूर का उत्पादन वर्ष 2021 के लिए 1979 हजार टन ही होने
का अनुमान है जोकि पिछले साल के 2868 हजार टन से 31 फीसदी और पांच साल के
औसत उत्पादन से 25 फीसदी कम है। यह नौ साल में सबसे कम उत्पादन होगा। नेफेड
ने निजी आयातकों से 10,000 टन आयातित मसूर की आपूर्ति के लिए प्रस्ताव
आमंत्रित किए है। आपूर्ति के लिए आयातित मसूर की कीमतें 6,500 रुपये प्रति
क्विंटल से अधिक नहीं होनी चाहिए। बोलियां 3 सितंबर, 2021 को खोली जाएंगी
तथा मसूर की डिलीवरी 15 सितंबर, 2021 तक पूरी हो जानी चाहिए।
स्थानीय
मिलों की हाजिर मांग कमजोर से मुंबई में रुस और सूडान के काबुली चना के
भाव 50—50 रुपये घटकर क्रमश: 5,150 रुपये और 5,550 से 5,850 रुपये प्रति
क्विंटल रह गए। हालांकि काबुली चना पर 40 फीसदी आयात शुल्क होने के कारण
आयात पड़ते नहीं लग रहे हैं। इसी तरह तंजानिया चना के भाव में मुंबई में 75
रुपये की गिरावट आकर भाव 5,100 से 5,300 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
तंजानिया
लाईन की अरुषा अरहर के दाम सितंबर शिपमेंट के लिए 6,400 रुपये प्रति
क्विंटल और मोजाम्बिक लाईन की गजरी किस्म की अरहर के भाव 6,250 रुपये प्रति
क्विंटल हैं।
मोजाम्बिक लाईन के मूंग के भाव जूपिटल वैसल के लिए 6,600 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
बर्मा
की लेमन अरहर नई के साथ ही पुरानी की कीमत क्रमश: 6,550 रुपये और 6,450
रुपये पर स्थिर बनी रही। अरुषा अरहर के साथ ही मोजाम्बिक लाईन की अरहर की
कीमतें मुंबई में क्रमश: 6,450 रुपये और 6,350रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर
बनी रही। इसी तरह सूडान की अरहर के भाव भी 6,750 रुपये प्रति क्विंटल पर
टिके रहे।
दाल मिलों की सीमित मांग के कारण बर्मा उड़द एफएक्यू नई
और पुरानी के भाव क्रमशः 6,900 रुपये और 6,800 रुपये प्रति क्विंटल पर
स्थिर बने रहे। कर्नाटक और महाराष्ट्र में नई उड़द की आवक शुरू हो गई है,
हालांकि महाराष्ट्र में बारिश से उड़द की आवक प्रभावित होने का डर है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें