नई दिल्ली। पंद्रह मई 2021 से पहले आयात की गई दलहन, जोकि एसईजेड विभाग में रखी हुई है, उनको सरकार रिलीज नहीं करेगी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 15 मई 2021 से पहले आयात की गई दालों को फिलहाल रिलीज नहीं किया जायेगा। सूत्रों के अनुसार आयातकों ने केंद्र सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था।
केंद्र सरकार ने कुछ दलहनों को प्रतिबंध से मुक्त श्रेणी में किया है, लेकिन कुछ आयातकों ने जिस समय प्रतिबंध लगा हुआ था, उसी समय आयात कर माल को सेज में रख लिया था। इसी माल को रिलीज करने से केंद्र सरकार ने फिलहाल मना कर दिया है।
इसके साथ ही केंद्र सरकार ने आयात की दलहनों को दो सप्ताह के अंदर निर्यात करने के लिए कहां है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें