नई दिल्ली केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2021-22 के लिए कर्नाटक से न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी पर उड़द और मूंग की खरीद को मंजूरी दी है। इसके तहत राज्य से एमएसपी पर 30 हजार टन मूंग और 10 हजार उड़द की खरीद की जायेगी।
कर्नाटक कृषि विभाग के अनुसार राज्य में मूंग के उत्पादन का लक्ष्य 1.2 लाख टन और उड़द का 0.43 लाख टन है।
केंद्र सरकार ने चालू खरीफ विपणन सीजन 2021-22 के लिए मूंग का एमएसपी 7,275 रुपये और उड़द का एमएसपी 6,300 रुपये प्रति क्विंटल तय किया हुआ है।
राज्य से मूंग और उड़द की खरीद नेफेड, राज्य सरकार की एजेंसियों के सहयोग से करेगी।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें