नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण शुक्रवार को दिल्ली के नया बाजार में उड़द की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई जबकि अरहर में बिकवाली कम आने से सुधार देखा गया। मसूर में मिलों की सीमित मांग से भाव स्थिर बने रहे।
दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर पुरानी और नई के भाव में 25-50 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,800-6,825 रुपये और 6,925 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। अरहर में स्टॉकिस्ट भाव घटाकर बिकवाली नहीं कररहे हैं, जिससे भाव में सुधार आया।
चेन्नई में दाम घटने के साथ ही नियमित विदेशी आपूर्ति और समर उड़द की घरेलू आवक बनने के साथ ही दाल मिलों की मांग कमजोर होने से दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू पुरानी और नई के दाम 125-125 रुपये घटकर भाव 8,050 रुपये और 8,075 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। दूसरी और उड़द एफएक्यू नई के भाव भी 50 रुपये घटकर 7,050 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
इसके अलावा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ मंडियों में खरीफ सीजन की नई उड़द की आवकों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि नई फसल की कटाई के समय हुई बारिश से नई फसल में नमी की मात्रा ज्यादा आ रही है।
दाल मिलों की हाजिर मांग सीमित होने से से कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर भाव क्रमश: 7,700 रुपये और 7,900 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में मसूर का उत्पादन कम होने का अनुमान है, जिस कारण विश्व बाजार में भाव तेज हैं। इसलिए घरेलू बाजार में कीमतें तेज ही रहने का अनुमान है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें