नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से गुरूवार को दिल्ली के नया बाजार में बर्मा की अरहर और उड़द के साथ ही चना और मसूर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
दालों में थोक के साथ ही खुदरा में मांग आगे त्यौहारी सीजन के कारण अच्छी देखी गई।
विदेश से आयात बना रहने के बावजूद भी मिलों की मांग बनी रहने से दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर नई के साथ ही पुरानी के भाव में 50—100 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,750-6,775 रुपये और 6,800 प्रति क्विंटल हो गए।
नियमित विदेशी आपूर्ति और समर उड़द की घरेलू आवक बनी रहने के साथ ही चेन्नई और मुंबई के मजबूत संकेत से दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू पुरानी और नई दोनों की कीमतों में 75-75 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 8,250 और 8,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी तरह उड़द एफएक्यू नई के भाव भी 50 रुपये बढ़कर 7,100 से 7,125 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
इसके अलावा, महाराष्ट्र के कुछ मंडियों में नई उड़द की आवक देखी गई। अगले महीने के अंत तक नई खरीफ की फसल की कटाई की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में हाल ही में हुई बारिश एवं बाढ़ के कारण खरीफ उड़द की खड़ी फसल को नुकसान की आशंका है, जिससे भाव में तेजी को बल मिला है। हालांकि अगले महीने खरीफ उड़द की फसल की कटाई आरंभ हो जायेगी।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में 150 से 250 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 7,200 रुपये और 7,500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। बढ़े भाव में दाल मिलों की मांग कमजोर हुई।
हालांकि, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में मसूर के उत्पादन अनुमान में कमी आने की आशंका है, जिससे आगे इसकी कीमतों में सुधार आने का अनुमान है।
दिल्ली में चना के भाव 175 रुपये बढ़कर राजस्थानी चना के दाम 5,400 रुपये और मध्य प्रदेश के चना के भाव 5,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें