नई
दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से सोमवार को दिल्ली के नया बाजार
में अरहर, उड़द, मसूर के साथ ही काबुली चना और राजमा की कीमतों मेंं तेजी
दर्ज की गई।
विदेश से आवक बनी रहने के बावजूद भी मुंबई में भाव तेज
होने से दिल्ली में दाल मिलों की हाजिर बढ़ गई, जिससे बर्मा की लेमन अरहर
पुरानी और नई के भाव में 100-100 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,700 रुपये
और 6,850 प्रति क्विंटल हो गए।
नियमित विदेशी आपूर्ति और समर उड़द
की घरेलू आवक बनी रहने के बावजूद भी चेन्नई और मुंबई के मजबूत संकेत से
दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू पुरानी और नई दोनों की कीमतों में 50-50
रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 8,250 और 8,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
इसी तरह उड़द एफएक्यू नई के भाव भी 75 रुपये बढ़कर 7,175 रुपये प्रति
क्विंटल हो गए। दिल्ली में पुरानी एफएक्यू उड़द का स्टॉक नहीं के बराबर बचा
हुआ है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में हाल ही में हुई बारिश के कारण खरीफ उड़द की खड़ी फसल को नुकसान हुआ है, जिससे कीमतों में सुधार आया है।
दाल
मिलों की हाजिर मांग बराबर बनी रहने से कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की
कीमतों में 100-200 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 7,100 और 7,400 रुपये
प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि बढ़े भाव में व्यापारी कमजोर ही रहा। केंद्र
सरकार ने हाल ही में मसूर के आयात शुल्क में कमी की थी।
दाल मिलों
की हाजिर मांग से महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और इंदौर लाईन के काबुली चना की
कीमतों में 200-500 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। हालांकि
काबुली चना पर 40 फीसदी आयात शुल्क होने के कारण नए आयात पड़ते नहीं लग रहे
हैं।
स्थानीय मिलों की मांग बढ़ने और हाजिर में स्टॉक कम होने से चीन की राजमा के भाव 100 रुपये बढ़कर 13,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें