नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली के नया बाजार में पुरानी अरहर, उड़द एफएक्यू, मसूर, राजमा और काबुली चना की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
दालों में थोक के साथ ही खुदरा में मांग आगे त्यौहारी सीजन के कारण अच्छी देखी गई।
विदेश से आयात बना रहने के बावजूद भी मिलों की मांग बनी रहने से दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर पुरानी के भाव में 50 रुपये की तेजी आकर भाव 6,800 प्रति क्विंटल हो गए। जबकि नई अरहर के दाम 6,900 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
नियमित विदेशी आपूर्ति और समर उड़द की घरेलू आवक बनी रहने के साथ ही चेन्नई और मुंबई के मजबूत संकेत से दिल्ली में बर्मा उड़द एफसक्यू नई के दाम 25 रुपये बढ़कर भाव 7,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। दूसरे और उड़द एसक्यू पुरानी और नई के भाव क्रमश: 8,250 और 8,300 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश एवं बाढ़ के कारण खरीफ उड़द की खड़ी फसल को नुकसान की आशंका है, जिससे भाव में तेजी को बल मिला है। हालांकि अगले महीने खरीफ उड़द की फसल की कटाई आरंभ हो जायेगी।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से मध्य प्रदेश और कनाडा की मसूर की कीमतों में 200 से 250 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 7,700 रुपये और 7,450 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि आयातित मसूर की आवक भी हो रही है।
कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में मसूर के उत्पादन अनुमान में कमी आने की आशंका है, जिससे इसकी कीमतों में तेजी को बल मिला है।
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और इंदौर लाईन के काबुली चना में दाल मिलों की मांग मांग बढ़ने एवं हाजिर में बकाया स्टॉक कम होने से कीमतों में 250-400 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। काबुली चना पर 40 फीसदी का आयात शुल्क है, जिस कारण आयात पड़ते नहीं लग रहे हैं।
चीन और बर्मा लाईन के साथ ही मद्रास की चित्रा शर्मीली किस्मों में स्थानीय मिलों की मांग बढ़ने के साथ ही हाजिर में बकाया स्टॉक कम होने के कारण 200-1000 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर सितंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 199 रुपये की तेजी आई, जबकि अक्टूबर वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें