नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से शनिवार को मुंबई में शुरूआती कारोबार में आयातित उड़द, अरहर और मसूर के भाव में तेजी दर्ज की गई।
इस बीच, दालों में थोक के साथ ही खुदरा में ग्राहकी कमजोर है, लेकिन आगे त्यौहरी सीजन है, जिस कारण दालों की मांग में सुधार आने का अनुमान है। हालांकि सरकारी नीतियों के कारण मिलर्स सीमित मात्रा में ही व्यापार कर रहे हैं।
केंद्र सरकार की नई अधिसूचना के अनुसार, विशेष क्षेत्र में रखी हुई अरहर, उड़द और मूंग की खेप, जिनकी बिलिंग तिथि 15 मई 2021 से पहले की है, उन्हें रिलिज नहीं किया जायेगा।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण मुंबई में लेमन अरहर नई और पुरानी के भाव में 25-25 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,425 रुपये और 6,325 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी तरह से अरुषा अरहर के साथ ही मोजाम्बिक लाइन की गजरी अरहर के भाव क्रमश: 6,300 से 6,350 और 6,200 से 6,250 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। सूडान लाईन की अरहर के दाम भी 6,650 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। हालांकि चालू खरीफ में अरहर की बुआई में बढ़ोतरी हुई है, तथा आयातित अरहर भी बराबर आ रही है।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से बर्मा उड़द एफएक्यू दोनों नई और पुरानी दोनों की कीमतों में 50-50 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,950 रुपये और 6,850 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। उड़द की विदेश से लगातार आवक बनी हुई है, साथ ही घरेलू मंडियों में समर की फसल की आवक भी हो रही है, हालांकि चालू खरीफ में बुआई पिछे चल रही है। विदेशों से चेन्नई पहुंची उड़द की बड़ी मात्रा मिल मालिकों को बेची जा चुकी है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में हाल ही हुई बारिश से खरीफ उड़द की फसल को नुकसान की आशंका है, जिससे इसके भाव में सुधार को बल मिला है।
कनाडा लाईन की मसूर के भाव मुंबई, कांडला, हजीरा और मुंद्रा बंदरगाह पर तथा आस्ट्रेलियाई मसूर के भाव मुंबई में 50-100 रुपये प्रति क्विंटल तेज हो गए। हालांकि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा मसूर के आयात शुल्क में कमी की गई थी, लेकिन बड़े खरीददारों की मांग आयातित मसूर में बनी हुई है, इसलिए मसूर की कीमतों में तेजी को बल मिला हैं।
मुंबई में तंजानिया लाईन के चना के भाव 4,800 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि नेफेड विभिन्न राज्यों में लगातार चना की बिकवाली कर रही है साथ ही आयातकों की बिकवाली कर रहे हैं।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें