नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से शुक्रवार को मुंबई में शुरूआती कारोबार में आयातित अरहर, मसूर और चना के भाव में तेजी दर्ज की गई, जबकि उड़द की कीमतों में मंदा आया।
केंद्र सरकार की नई अधिसूचना के अनुसार, विशेष क्षेत्र में रखी हुई अरहर, उड़द और मूंग की खेप, जिनकी बिलिंग तिथि 15 मई 2021 से पहले की है, उन्हें रिलिज नहीं किया जायेगा।
इस बीच, दालों में थोक के साथ ही खुदरा में ग्राहकी कमजोर है, लेकिन आगे त्यौहरी सीजन है, जिस कारण दालों की मांग में सुधार आने का अनुमान है।
सरकारी नीतियों के कारण मिलर्स सीमित मात्रा में ही व्यापार कर रहे हैं।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण मुंबई में लेमन अरहर नई और पुरानी के भाव में 75-75 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,400 रुपये और 6,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी तरह से अरुषा अरहर के साथ ही मोजाम्बिक लाइन की गजरी अरहर के भाव भी 50 से 50 रुपये बढ़कर क्रमश: 6,300 से 6,350 और 6,200 से 6,250 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। सूडान लाईन की अरहर के दाम भी 50 रुपये बढ़कर 6,650 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि चालू खरीफ में अरहर की बुआई में बढ़ोतरी हुई है।
चेन्नई के कमजोर संकेतों से बर्मा उड़द एफएक्यू दोनों नई और पुरानी दोनों की कीमतों में 25-25 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 6,850 रुपये और 6,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। उड़द की विदेश से लगातार आवक बनी हुई है, साथ ही घरेलू मंडियों में समर की फसल की आवक भी हो रही है, हालांकि चालू खरीफ में बुआई पिछे चल रही है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में हाल ही हुई बारिश से खरीफ उड़द की फसल को नुकसान की आशंका है, जिससे इसके भाव में आगे सुधार आने का अनुमान है।
कनाडा लाईन की मसूर के भाव मुंबई, कांडला, हजीरा और मुंद्रा बंदरगाह पर तथा आस्ट्रेलियाई मसूर के भाव मुंबई में 25-125 रुपये प्रति क्विंटल तेज हो गए। हालांकि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा मसूर के आयात शुल्क में कमी की गई थी, लेकिन बड़े खरीददारों की मांग आयातित मसूर में बनी हुई है, इसलिए मसूर की कीमतों में तेजी को बल मिला हैं।
मुंबई में तंजानिया लाईन के चना के भाव 100 रुपये बढ़कर 4,775 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि नेफेड विभिन्न राज्यों में लगातार चना की बिकवाली कर रही है साथ ही आयातकों की बिकवाली कर रहे हैं।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर अगस्त वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 43 रुपये की गिरावट आई, जबकि सितंबर वायदा अनुबंध में इसके भाव में 2 रुपये का सुधार आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें