नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण सोमवार को मुंबई में शुरूआती कारोबार में आयातित उड़द के साथ ही मसूर और चना तथा काबूली चना की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई जबकि अरहर की कीमतों में सुधार आया।
शुक्रवार को उपभोक्ता मामले मंत्रालय के सचिव ने दलहन के आयातकों, मिल मालिकों और थोक विक्रेताओं की ऑनलाइन बैठक की थी, जिसमें उन्हीनें पोर्टल पर दालों के स्टॉक की जानकारी देने को कहा था, उसके बाद से दलहन की कीमतों पर दबाव बना है। सरकार की नीतियों को देखते हुए व्यापारी अभी दालों की खरीद कम कर रहे हैं।
दालों में थोक साथ ही खुदरा में मांग कमजोर है, जबकि आयातित दालों बराबर आ रही है। साथ ही चालू खरीफ में दालों की बुआई में पिछले सप्ताह की तुलना में बढ़ोतरी हुई है।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से बर्मा लाईन की लेमन अरहर नई के साथ ही पुरानी में 25-25 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,375 से 6,400 रुपये और 6,275 से 6,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। वहीं, अरुषा अरहर के साथ ही मोजाम्बिक लाईन की गजरी किस्म की अरहर के भाव क्रमश: 6,200 रुपये और 6,100 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। सूडान लाईन की गजरी किस्म की अरहर के भाव भी 6,500 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
बर्मा उड़द एफएक्यू नई और पुरानी में 50-50 रुपये का मंदा आकर भाव क्रमश: 6,700 रुपये और 6,600 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। उड़द में बढ़े दाम पर मिलों की मांग में कमी आई, जबकि विदेश के साथ ही समर उड़द की आवक घरेलू मंडियों में बराबर बनी हुई है।
केंद्र सरकार द्वारा मसूर के आयात शुल्क को 30 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी करने कीमतों पर दबाव देखा गया। कनाडा लाईन की मसूर के भाव मुंबई मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर तथा आस्ट्रेलियाई मसूर के भाव मुंबई में 50-50 रुपये घट गए। मौजूदा कीमतों पर मिलों की मांग कमजोर रही।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से सूडान लाईन के काबुली चना में 50 रुपये की गिरावट आकर भाव 5,200-5,350 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। हालांकि रुस के काबूली चना के भाव 5,100 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। 40 फीसदी आयात शुल्क होने के कारण काबूली चना में आयात पड़ते नहीं लग रहे हैं।
इसी तरह, तंजानिया चना के भाव में 50 रुपये की गिरावट आकर दाम 4,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। विभिन्न राज्यों में नेफेड खरीदे गए चना के स्टॉक की लगातार बिकवाली कर रही है।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर अगस्त वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 65 रुपये की गिरावट आई, जबकि सितंबर वायदा अनुबंध में इसके भाव में 57 रुपये का मंदा आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें