नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण गुरूवार को दिल्ली के नया बाजार में उड़द की कीमतों में नरमी आई, जबकि अन्य दालों के दाम स्थिर बने रहे।
चेन्नई और मुंबई में कीमतों में आई नरमी के कारण दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू दोनों नई और पुरानी में 25-50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई। बर्मा से नियमित उड़द की आवक बनी हुई है साथ ही, मध्य प्रदेश और गुजरात में समर उड़द की आवक भी बढ़ रही है। बर्मा उड़द एफएक्यू के भाव नई और पुरानी के दिल्ली में 6,500 रुपये और एसक्यू के भाव नई और पुरानी के क्रमश: 7,200 और 7,100 रुपये प्रति क्विंटल पर रह गए।
बर्मा में उड़द एफएक्यू की कीमतों में 20 डॉलर की नरमी आकर भाव 830 डॉलर प्रति टन रह गए, जबकि एसक्यू के भाव 940 डॉलर प्रति टन पर स्थिर बने रहे।
दालों में थोक साथ ही खुदरा में ग्राहकी कमजोर ही बनी हुई है, लेकिन आगे मांग में सुधार आने का अनुमान है।
दाल मिलों की मांग बनी रहने से बर्मा की लेमन अरहर के भाव 6,300 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। चेन्नई हाजिर बाजार में अरहर की कीमत 6,200 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई। आगे के सौदों में, बर्मा की नई अरहर के दाम चेन्नई से दिल्ली के लिए जुलाई डिलीवरी के भाव 6,550 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
लेमन अरहर नई के भाव बर्मा में 850 डॉलर और पुरानी के 800 डॉलर प्रति टन पर स्थिर रहे।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण दिल्ली में कनाडा और मध्य प्रदेश लाईन की मसूर के भाव क्रमश: 6,650 और 6,650 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
राजस्थानी चना के भाव दिल्ली में 5,000 रुपये और मध्य प्रदेश के चना के भाव 4,900 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें