नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर बनी रहने के कारण गुरूवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर, उड़द और मसूर के साथ ही काबूली चना की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
दाल मिलों की मांग में आई कमी से बर्मा की लेमन अरहर के भाव 50 रुपये घटकर 6,150 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। आगे आयातित अरहर आयेगी, इसलिए मिलें सीमित मात्रा में ही खरीद कर रही हैं जबकि बिकवाल बने हुए हैं। चेन्नई हाजिर बाजार में अरहर की कीमतें 6,100 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी रही। आगे के सौदों में, बर्मा की नई अरहर के दाम चेन्नई से दिल्ली के लिए जुलाई डिलीवरी के भाव 50 रुपये घटकर 6,4350 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
चेन्नई और मुंबई से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही चेन्नई बंदरगाह पर नियमित विदेशी आपूर्ति और समर की उड़द की आवक बराबर बनी रहने के कारण दाल मिलों की मांग कमजोर रही। दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू नई और पुरानी दोनों में 50-100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। दिल्ली में उड़द एफएक्यू के भाव नई और पुरानी के क्रमश: 6,400 और 6,375 रुपये प्रति क्विंटल रहे। एसक्यू के भाव नई और पुरानी के क्रमश: 7,150 और 7,100 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण मध्य प्रदेश और कनाडा लाईन की मसूर की कीमतों में 25-75 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 6,550 रुपये और 6,500 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। दालों में खुदरा के साथ ही थोक में ग्राहकी कमजोर बनी रही।
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और इंदौर लाईन के काबुली चना में हाजिर मिलों की खरीद कमजोर होने से 100 रुपये प्रति क्विंटल का मंदा आया। काबुली चना में आयात शुल्क 40 फीसदी होने के कारण आयात पड़ते नहीं लग रहे हैं।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें